गाडरवारा की बेटी पूर्वी सोनी ने बढ़ाया नगर का मान, IFoS 2025 में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 87
गाडरवारा की पूर्वी सोनी ने IFoS 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 87 हासिल कर नगर और स्वर्णकार समाज का नाम रोशन किया।

गाडरवारा। गाडरवारा नगर के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष की सुपुत्री पूर्वी सोनी ने भारतीय वन सेवा (IFoS) 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 87 प्राप्त की है।
पूर्वी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे स्वर्णकार समाज और गाडरवारा नगर में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
पूर्वी सोनी ने कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। नगरवासियों और समाजजनों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।
समाज के लोगों ने पूर्वी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता, समाज और पूरे नगर का नाम रोशन किया है।







