मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

डॉ. दीपिका बसेड़िया को गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि

डॉ. दीपिका बसेड़िया पत्नी डॉ. दीपक बसेड़िया ने गणित विषय में पीएच.डी. की उपाधि सफलतापूर्वक बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से प्राप्त की है। उन्होंने यह शोधकार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज, भोपाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। डॉ. बसेड़िया के शोध का विषय “मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑन ब्रेस्ट कैंसर” रहा। अपने शोध में उन्होंने महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर, उससे जुड़ी जटिलताओं, उपचार के दौरान आने वाले दुष्परिणामों और उनके समाधान हेतु गणितीय मॉडल का विकास किया। यह मॉडल भविष्य में स्तन कैंसर से संबंधित समस्याओं के निदान में एक प्रभावी उपकरण सिद्ध हो सकता है।उन्होंने अपने शोध कार्य के दौरान इस विषय पर पाँच शोधपत्र भी विभिन्न जर्नलों में प्रकाशित किए। डॉ. दीपिका बसेड़िया वर्तमान में एल.एन.सी.टी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, भोपाल में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में कार्यरत हैं। वे डॉ. महेन्द्र कुमार बसेड़िया एवं श्रीमती शोभा बसेड़िया की पुत्रवधू हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है, बल्कि उनके परिवार, गुरुजनों और संस्थान के लिए भी गौरव का विषय है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!