क्राइममध्य प्रदेश

गोल्डन सिटी सोसाइटी में फिर से चोरी, सुने घर को बनाया निशाना

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

पिपरिया। शहर की पॉश कॉलोनी गोल्डन सिटी सोसाइटी एक बार फिर से चोरी की वारदात से दहलीज हिल गई है। देर रात अज्ञात चोरों ने सोसाइटी में स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।

मकान के भीतर घुसने के बाद चोरों ने जमकर सामान खंगाला। सुबह आसपास के लोगों की नज़र पड़ी तो घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य शहर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि लगभग तीन माह पूर्व भी इसी घर का ताला चोरों ने तोड़ा था। लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात से सोसाइटी के रहवासियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि गोल्डन सिटी जैसी पॉश सोसाइटी में बार-बार हो रही चोरियां पुलिस गश्त और सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े करती हैं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!