केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया वन विभाग कार्यालय का लोकार्पण
गाडरवारा: 22 लाख की लागत से बना आधुनिक कार्यालय, शस्त्रागार और बंदीगृह भी तैयार

गाडरवारा। क्षेत्रीय विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने शनिवार को गाडरवारा में वन विभाग के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुराने शासकीय कार्यालयों का निरंतर नवीनीकरण किया जा रहा है ताकि विभागीय कार्य कुशलता से हो सकें।
22 लाख की लागत से बना नया भवन
वन विभाग परिक्षेत्र में बने इस नवीन कार्यालय पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आई है। इसके अलावा लगभग 5 लाख रुपये से एक शस्त्रागार और बंदीगृह का निर्माण भी किया गया है। मंत्री सिंह ने कहा कि इस नई सुविधा से विभागीय कर्मचारियों को कार्य करने में आसानी होगी और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विकास संकल्प पर जोर
मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि “हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश और प्रदेश के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं। वन विभाग को भी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।”
विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा, आईएफएस अधिकारी विकास शर्मा, वन मंडल अधिकारी महेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उप वन मंडलाधिकारी सुनील वर्मा ने मंत्री सिंह को बाबेर की रस्सी से बनी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मंत्री ने वन विभाग द्वारा तैयार सतपुड़ा बाबेर रस्सी केंद्र की वस्तुओं का अवलोकन किया और सराहना भी की।
पौधारोपण भी किया
वन विभाग परिसर में मंत्री सिंह ने अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसे भी पढ़े-शिक्षक दिवस2025: मध्य प्रदेश के 14 शिक्षकों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा
गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम कलावती ब्योरे, पुलिस उप अधीक्षक रत्नेश मिश्रा, नगर निरीक्षक विक्रम रजक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, भाजपा नेता अनूप जैन, नवनीत चाचा, हंसराज मालपानी, मिनेन्द्र डागा, सुरेश श्रीवास्तव, मोहरकांत पटेल, अशोक मसकोले, विकास जैन, हर्ष पाठक, पीयूष जैन, गोविंद वर्मा, रीतेश राय, शुभम राजपूत,नरेश कौरव, राजेश गुर्जर, बसंती पालीवाल, पूजा तिवारी, शिरोमणि चौधरी, अंशुमान दुबे, रोहित पगारे, कपिल घारू भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।







