मध्य प्रदेश

लोक निर्माण विभाग एवं रेस्ट हाउस प्रांगण में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाडरवारा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय लोक निर्माण विभाग एवं रेस्ट हाउस प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री श्री गुलशन नागपुरे सहित विभागीय कर्मचारियों ने सहभागिता की।

लोक निर्माण विभाग परिसर में उपयंत्री श्री गुलशन नागपुरे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देशभक्ति से ओत-प्रोत नारों का उत्साहपूर्वक जयघोष किया।

समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ तथा राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक रूप से सस्वर गायन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मारूति जैन, प्रेम कुमार कोरी, प्रहलाद सिंह ठाकुर, भगवत तेकाम, नारायण प्रसाद मेहरा, सोहन सोनी, केहर सिंह कौरव, कल्लू मेहरा, संतोष काछी, दीपक सुखराम, हेमराज, लीलाधर, मदन सिंह, मानसिंह, घनश्याम एवं मनोहर सहित लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!