Uncategorized

श्री शिवधाम डमरू घाटी की दान पेटी से निकले 1.40 लाख रुपये, न्यास पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई गिनती

श्री शिवधाम डमरू घाटी की दान पेटी से निकले 1.40 लाख रुपये, न्यास पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई गिनती

गाडरवारा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शिवधाम डमरू घाटी न्यास की दान पेटी खोली गई, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित कुल 1 लाख 40 हजार 899 रुपये की राशि प्राप्त हुई। न्यास के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की विशेष उपस्थिति में मंदिर परिसर में विधिवत रूप से दान पेटी खोलकर राशि की गणना की गई।

दान राशि की गणना के दौरान न्यास अध्यक्ष हंसराज मालपानी, कोषाध्यक्ष जिनेश जैन, गोपाल मालपानी, कन्हैया यादव, श्याम राठी सहित अन्य सहयोगी सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों की मौजूदगी में पूरी राशि की पारदर्शिता के साथ गिनती की गई। इस दौरान सदस्यों ने गणना कार्य में सहयोग प्रदान किया।

न्यास पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के साथ अर्पित की गई यह राशि मंदिर के विकास कार्यों, धार्मिक आयोजनों तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उपयोग की जाएगी।

न्यास की ओर से सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि भक्तों की अटूट आस्था, श्रद्धा और सहयोग ही श्री शिवधाम डमरू घाटी के निरंतर विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!