मध्य प्रदेश

गाडरवारा नगर पालिका में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाडरवारा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गाडरवारा में देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। हमें उन सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ गाडरवारा को स्वच्छ, सुंदर और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता घनश्याम राजपूत एवं पार्षद चंद्रकांत शर्मा ने भी स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के त्याग और संघर्ष को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान सभापति आनंद दुबे, पार्षद कमल खटीक, पार्षद पूजा तिवारी सहित एल्डरमैन मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सभापति सुरेंद्र गुर्जर ने किया।

समारोह में नगर पालिका के सभी सभापतिगण, पार्षदगण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका CMO रितु मेहरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!