मध्य प्रदेश

डॉक्टर्स एवं सीए समाज के विश्वास के स्तंभ: लीनेस क्लब दिव्य शक्ति ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

गाडरवारा। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) डे के अवसर पर लीनेस क्लब गाडरवारा (दिव्य शक्ति) द्वारा शासकीय चिकित्सालय गाडरवारा में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा, स्वास्थ्य सेवा एवं आर्थिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.एस. चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. उपेंद्र वस्त्रकार एवं डॉ. बबीता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीनेस क्लब अध्यक्ष नम्रता वसा ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं लीनेस सदस्य शिखा नीखरा द्वारा ध्वज वंदना के साथ हुआ। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष नम्रता वसा ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा के लिए दिन-रात समर्पित रहते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान समाज के प्रति सम्मान व्यक्त करने जैसा है।

इस अवसर पर डॉ. अनामिका जैन, डॉ. आशुतोष मेहता, डॉ. बबीता सिंह, डॉ. डी.एस. चौधरी, सीए अभिषेक मंगवानी एवं सीए देवेश जैन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सेवा, निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

इनका हुआ सम्मान

चिकित्सक:

  • डॉ. पंकज थारवानी
  • डॉ. आशुतोष मेहता
  • डॉ. अभिनव जैन
  • डॉ. अनामिका जैन
  • डॉ. डी.पी. पंथी
  • डॉ. शिवम ढिमोले
  • डॉ. परितोष जैन
  • डॉ. विनीत जैन
  • होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रूबी जैन (एनटीपीसी में सात वर्षों से सेवाएं)
  • डॉ. अंजलि जैन
  • तथा उपस्थित अन्य सभी चिकित्सक

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स:

  • सीए श्रेयांश कठल
  • सीए आदर्श व्यवहार
  • सीए देवेश जैन
  • सीए अभिषेक मंगवानी
  • सीए अंकित शर्मा

क्लब की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका सेवा भाव और समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का संचालन मंजू गुप्ता ने किया। आयोजन को सफल बनाने में किरण साहू, सुषमा जैन, मंजू खंताल, रेखा मेहरा, सुनीता वर्मा, सपना सोनी एवं रेवती जैन सहित क्लब की सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

अंत में सम्मानित अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सचिव रेखा मेहरा ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!