मध्य प्रदेश

निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग को लेकर पत्रकारों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार आशीष राठौर मामले में पत्रकार एकजुट, एसपी से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

संवाददाता शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर

शाहपुर : शाहपुर क्षेत्र के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक, बैतूल को ज्ञापन सौंपकर पत्रकार आशीष राठौर के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि 21 जून 2026 को पत्रकार आशीष राठौर अपने सहयोगी पत्रकार शंकर राय एवं उनके परिवार की सहायता के उद्देश्य से घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद नितिन गुप्ता, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता और किशोर शिरशाम ने उनके साथ अभद्रता की, गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पत्रकारों का कहना है कि पूरे मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप करते हुए दुर्भावनापूर्ण तरीके से पत्रकार को झूठे प्रकरण में फँसाया गया है। उनका कहना है कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं प्रेस की स्वतंत्रता, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, पत्रकार आशीष राठौर सहित क्षेत्र के सभी पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाए तथा मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।

ज्ञापन सौंपते समय गोवर्धन गुप्ता, संजय गुप्ता (पापाजी), सचिन शुक्ला, संजय जगताप, अंकुश मिश्रा, शैलेन्द्र गुप्ता, राजकमल गुप्ता, मुदित शुक्ला,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!