मध्य प्रदेश

करेली तहसील ने जनगणना कार्य में हासिल किया दूसरा स्थान

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। तहसील करेली ने जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य को 100 प्रतिशत पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज तहसील कार्यालय सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उन प्रथम पांच प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने सर्वप्रथम DS कार्य पूर्ण किया। साथ ही फील्ड ट्रेनर एवं टेक्निकल टीम प्रभारी द्वारा दिए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन की भी सराहना की गई।

100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति में प्रगणक, सुपरवाइजर एवं कंट्रोल रूम टीम का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय में लक्ष्य पूर्ण किया।

इस अवसर पर तहसीलदार महोदय ने सभी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!