क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा में ओशो आश्रम के बाहर लगा बैनर फाड़ा, असामाजिक तत्वों की हरकत से लोगों में आक्रोश

गाडरवारा के पटैल वार्ड कुइया मोहल्ला स्थित ओशो आश्रम क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने ओशो आश्रम के बाहर लगा बैनर फाड़ दिया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

गाडरवारा। गाडरवारा के पटैल वार्ड स्थित कुइया मोहल्ला ओशो आश्रम क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और नशे के आदी युवकों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में एक बार फिर शरारती तत्वों ने विश्व प्रसिद्ध दार्शनिक ओशो के आश्रम के बाहर लगे बैनर को फाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी स्थान पर लगाया गया बैनर असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र के नागरिकों और ओशो अनुयायियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

लोगों का कहना है कि कुइया मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में नशे के आदी युवकों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। नागरिकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आश्रम परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!