क्राइममध्य प्रदेश

अस्पताल का शीशा फोड़कर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

CCTV और तकनीकी जांच से खुलासा, अस्पताल का ही सफाई कर्मचारी निकला आरोपी

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी

झकनावदा। शासकीय अस्पताल झकनावदा में देर रात खिड़की का कांच फोड़कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल परिसर में सनसनी फैलाने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि अस्पताल में कार्यरत एक आउटसोर्स सफाई कर्मचारी ही निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 की रात शासकीय अस्पताल झकनावदा के पीछे स्थित खिड़की पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंककर कांच तोड़ दिया गया था। अचानक हुई इस घटना से अस्पताल स्टाफ के बीच डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। रात के समय हुई इस वारदात के बाद कस्बे में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस चौकी झकनावदा तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस टीम ने लगातार दो दिनों तक अस्पताल परिसर और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। साथ ही अस्पताल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

तकनीकी जांच और पुलिस की लगातार पड़ताल के बाद आरोपी की पहचान प्रवीण पिता धनराज चरण, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रूपाखेड़ा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि आरोपी अस्पताल में आउटसोर्स सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे के बाद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और आरोपी से घटना के पीछे के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!