ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

गाडरवारा- तेंदूखेड़ा रोड बना मौत का रास्ता! तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

संवाददाता पूजा मालवीय

गाडरवारा | नरसिंहपुर
नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दोनों युवक ग्राम करोदी के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक फरार, सड़क पर पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की और ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम

दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों की मांग थी कि आरोपी ट्रक चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

सड़क जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

“हर दिन बन रही मौत की सड़क”

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदूखेड़ा-गाडरवारा मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार लंबे समय से हादसों का कारण बन रही है। कई बार शिकायतों और हादसों के बावजूद प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसके कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!