मध्य प्रदेश
पवन पटेल पर हमले के विरोध में कांग्रेस का धरना 6 अप्रैल को: एसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन का आह्वान
नरसिंहपुर में पवन पटेल पर हमले के विरोध में कांग्रेस 6 अप्रैल को एसपी कार्यालय के सामने धरना देगी। सुनीता पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन।

नरसिंहपुर। नर्मदा में अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पवन पटेल पर हुए हमले के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन 6 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे एसपी कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा।
हमले की कड़ी निंदा, कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेताओं ने पवन पटेल पर हुए हमले को कायराना बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जनता से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं और पीड़ित को न्याय दिलाने में सहयोग करें।







