मध्य प्रदेश
गाडरवारा में सेना से सेवानिवृत्त दफेदार जगदीश वैष्णव का शेखर व्हीकल्स ने किया भव्य स्वागत
गाडरवारा में भारतीय सेना के दफेदार पद से सेवानिवृत्त जगदीश वैष्णव का भव्य स्वागत किया गया। शेखर व्हीकल्स संचालक रवि शेखर जायसवाल ने साल-श्रीफल देकर सम्मानित किया।

गाडरवारा। भारतीय सेना के दफेदार पद से सेवानिवृत्त होने के बाद श्री जगदीश वैष्णव के गाडरवारा आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर शेखर व्हीकल्स के संचालक रवि शेखर जायसवाल द्वारा उन्हें साल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री वैष्णव को पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके सैन्य सेवा के योगदान की सराहना करते हुए देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

इस सम्मान समारोह में शेखर व्हीकल्स स्टॉप और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और भारतीय सेना के प्रति गर्व व्यक्त किया। सभी ने श्री वैष्णव के उज्जवल भविष्य की कामना की।







