गाडरवारा के प्रियांक जैन बने भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिले में खुशी की लहर
गाडरवारा के प्रियांक जैन को भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

गाडरवारा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में गाडरवारा के युवा नेता प्रियांक जैन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , प्रदेश महामंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी राहुल कोठारी की सहमति से श्याम टेलर द्वारा की गई।
छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर
प्रियांक जैन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से की। छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने छात्र हितों के लिए कई कार्य किए और अपनी अलग पहचान बनाई।
युवा मोर्चा में लगातार सक्रियता
इसके बाद उन्होंने भाजपा की युवा शाखा युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य शुरू किया। अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के बल पर उन्होंने युवाओं के बीच मजबूत स्थान बनाया।
उनके कार्यों से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी, जहां उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किए।
30 साल बाद जिले को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व
बताया जा रहा है कि लगभग 30 वर्षों बाद जिले के किसी युवा को भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति पर जताई खुशी
प्रियांक जैन की इस नियुक्ति पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, भाजपा नेताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।







