मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर डमरू घाटी गाडरवारा में विशेष यातायात व्यवस्था, भारी वाहन प्रतिबंधित

गाडरवारा। 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर में दर्शनार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है तथा भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख मार्ग परिवर्तन

  1. नरसिंहपुर से साईखेड़ा-पिपरिया मार्ग की ओर जाने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहन नारगी कल्याणपुर–NTPC–गाडरवारा बाईपास मार्ग से जाएंगे।
  2. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा आने वाले वाहन उदयपुरा–साईखेड़ा मार्ग से संचालित होंगे।
  3. तेंदूखेड़ा से करेली जाने वाले वाहन अट्ठाईसा पेट्रोल पंप से कौड़िया मार्ग से जाएंगे।
  4. तेंदूखेड़ा से गाडरवारा/करेली होते हुए नरसिंहपुर जाने वाले वाहन राजमार्ग का उपयोग करेंगे।

इन सभी परिवर्तित मार्गों पर भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

ऑटो के लिए विशेष रूट

  • आमगांव नाका से आने वाले ऑटो बोदरी चौराहे तक आ सकेंगे।
  • नगर की ओर से आने वाले ऑटो नए बस स्टैंड तक ही संचालित होंगे।

बोदरी चौराहे से महाकाल तिराहा तथा चुंगी नाका से महाकाल तिराहा तक ऑटो पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।

नगरवासियों एवं ऑटो चालकों से स्टेशन–पलोटनगंज–राठी तिराहा–आमगांव नाका से बोदरी चौराहे तक निर्धारित रूट का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

पार्किंग व्यवस्था

  • करेली की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बिजासेन माता मंदिर एवं मजार के सामने पार्किंग।
  • तेंदूखेड़ा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए विट्ठल भवन के पास पार्किंग।
  • गाडरवारा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए ज्योति हॉस्पिटल के पीछे पार्किंग।

पुल और मेला क्षेत्र में प्रतिबंध

  • के मुख्य पुल पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • नदी के दोनों ओर बनाए गए अस्थायी पुल केवल पैदल आवागमन के लिए रहेंगे।
  • मेला स्थल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने वाले भारी एवं चारपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

  • 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे।
  • 8 पुलिस मोबाइल वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे।
  • चोरों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात रहेगा।
  • 40 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग करने और निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!