मध्य प्रदेश
गाडरवारा में स्व. अशोक नीखरा और ऋषि चौहान की पुण्यतिथि पर 14 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा

गाडरवारा। स्थानीय पानी टंकी के पास स्थित अशोक चौक पर 14 फरवरी को सुबह 9 बजे कांग्रेस नेता स्वर्गीय अशोक नीखरा एवं ऋषि चौहान की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कांग्रेस मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है।






