ताजा खबरेंमध्य प्रदेश

करेली में Treely प्लाई फैक्ट्री में बड़ा धमाका! ड्रायर फटने से 4 मजदूर गंभीर, 15 घंटे तक सूचना छुपाने के आरोप

हादसे के बाद मचा हड़कंप, परिजनों का आरोप—न मिलने दिया, दबाई गई जानकारी

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली (नरसिंहपुर)। करेली स्थित प्लाई निर्माता कंपनी में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। फैक्ट्री के अंदर ड्रायर मशीन में अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे वहां काम कर रहे चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मदद से में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ड्रायर फटा, फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी

सूत्रों के अनुसार ड्रायर मशीन में हुए धमाके के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद आग भी लग गई, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

15 घंटे तक सूचना छुपाने के आरोप

हादसे के बाद फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने करीब 15 घंटे तक घटना की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो समय पर सूचना दी गई और न ही घायलों से मिलने दिया गया।

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा भी किया। आरोप है कि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही परिजनों को घायलों से मिलने दिया गया और मामला सामने आया।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

घटना के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मशीनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता, तो इतना बड़ा हादसा टल सकता था।

सूत्रों के मुताबिक प्रशासन ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर दर्ज, जांच जारी

करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे के अनुसार, ड्रायर फटने से आग लगी थी और चार मजदूर झुलस गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!