क्राइममध्य प्रदेश

बीजेपी नेता से 50 हजार की फिरौती: दवाई दुकान में घुसकर बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

जबलपुर कैंट थाना क्षेत्र में सनसनी, CCTV वीडियो वायरल

जबलपुर।
शहर के कैंट थाना क्षेत्र से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। बीजेपी बूथ अध्यक्ष और पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर से बदमाशों द्वारा 50 हजार रुपये मासिक फिरौती मांगे जाने का आरोप लगा है। बदमाशों ने खुलेआम उनकी मेडिकल दुकान में घुसकर हथियारों के दम पर जान से मारने की धमकी दी।

पेंटी नाका इलाके की घटना, दुकान में मची अफरा-तफरी

यह घटना 29 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे पेंटी नाका इलाके में स्थित आशीष काटकर के मेडिकल स्टोर पर हुई। आरोप है कि इलाके के ही चिंटू रजक और रोशन ठाकुर दुकान में घुसे और कहा कि अगर दुकान शांति से चलानी है तो हर महीने 50 हजार रुपये देने होंगे

इनकार पर दी गंभीर अंजाम की धमकी

पीड़ित के अनुसार, फिरौती देने से इनकार करने पर बदमाशों ने जान से मारने और दुकान बंद करवाने की धमकी दी। उस समय दुकान में ग्राहक भी मौजूद थे, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल हो रहे फुटेज में आरोपी बेखौफ होकर दुकान में घुसते और धमकी देते साफ़ नजर आ रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि दोनों बदमाश हथियार लेकर आए थे

पुलिस को शिकायत, कार्रवाई न होने से नाराजगी

आशीष काटकर ने कैंट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है।

पीड़ित का कहना है कि बदमाशों द्वारा लगातार डराया-धमकाया जा रहा है, जबकि पुलिस की ओर से केवल जांच का आश्वासन दिया जा रहा है।

सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं की सुरक्षा ही सवालों के घेरे में है, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामला जांच में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!