मध्य प्रदेशराजनीति

संगठन सृजन अभियान के तहत गाडरवाड़ा में वार्ड समिति का गठन, महाराणा प्रताप वार्ड में कांग्रेस संगठन को मिली मजबूती

गाडरवाड़ा में संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने महाराणा प्रताप वार्ड में वार्ड समिति का गठन किया। जिला अध्यक्ष सुनीता पटेल के निर्देश पर संगठन को मिली नई मजबूती।

गाडरवारा।
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गाडरवाड़ा द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री सतीश सैनी के नेतृत्व में आज़ाद मंडलम के अंतर्गत महाराणा प्रताप वार्ड में वार्ड समिति का विधिवत गठन किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अधिवक्ता श्री राजेंद्र ठाकुर, पूर्व पार्षद श्री जगदीश सासनी, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संगीता जायसवाल, श्री अवधेश रूसिया, श्री सुखदेव शर्मा एवं श्री संजय कौरव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और सानिध्य में वार्ड समिति का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।

जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का प्रयास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश सैनी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करना है, ताकि आम जनता की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि वार्ड समिति के गठन से पार्टी को स्थानीय मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने में मजबूती मिलेगी।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!