क्राइममध्य प्रदेश

जबलपुर में दिनदहाड़े डॉक्टर की नृशंस हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर मौत, शरीर पर मिले 11 से अधिक घाव, इलाके में दहशत

जबलपुर में डॉक्टर महेंद्र साहू की दिनदहाड़े धारदार हथियार से नृशंस हत्या। गला रेतकर की गई हत्या, 11 से अधिक घाव, सहजपुर ब्रिज के नीचे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में दिनदहाड़े एक डॉक्टर की बेहद निर्मम तरीके से हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के गले और शरीर पर 11 से अधिक गहरे घाव पाए गए हैं, जो इस जघन्य हत्याकांड की क्रूरता को दर्शाते हैं।

यह सनसनीखेज वारदात जबलपुर–भोपाल हाईवे पर स्थित सहजपुर ब्रिज के नीचे सामने आई, जहाँ सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान डॉक्टर महेंद्र साहू के रूप में

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान डॉ. महेंद्र साहू, निवासी भुवारा गांव, थाना पाटन के रूप में हुई है। बताया गया कि डॉ. साहू कल शाम लगभग 5 बजे अपनी कार से उज्जैन जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में सहजपुर गांव के पास उनकी कार खराब हो गई, जिसके चलते वे सड़क किनारे खड़े थे।

इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मौके का फायदा उठाते हुए उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले गले पर धारदार हथियार से वार किया और फिर शरीर के अन्य हिस्सों पर लगातार चाकू से हमला कर निर्ममता से हत्या कर दी

मौके पर पहुंची पुलिस, डॉग स्क्वाड और FSL टीम

घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने, हथियार के निशान और अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

पिता ने की न्याय की मांग

मृतक के पिता महेश साहू ने बताया कि उनका बेटा उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकला था और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। उन्होंने पुलिस से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

FSL जांच जारी, हर एंगल से पड़ताल

FSL अधिकारी नीता जैन ने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए खून के नमूनों और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारों तक पहुंचने का दावा किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!