मध्य प्रदेश

करेली में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती करेली नगर में श्रद्धा, सम्मान और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष माननीय रामस्नेही पाठक जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जी सोनी, नगर पालिका करेली की अध्यक्ष श्रीमती सुशीला जी ममार सहित नगर मंडल करेली के समस्त ज्येष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, उनके राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के विकास में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन देशसेवा, विचारों की शुचिता और राजनीति में नैतिक मूल्यों की मिसाल है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। जयंती कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!