मध्य प्रदेशशिक्षा/नौकरी

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया हरित संदेश, पीएम श्री स्कूल खैरूआ में हुए विविध आयोजन

पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खैरूआ में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका। पृथ्वी दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खैरूआ में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पौधारोपण कर “हरित भविष्य” का संदेश दिया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पृथ्वी पर जीवन संकट में पड़ सकता है।

विद्यालय में छात्रों को सौरमंडल मॉडल के माध्यम से पृथ्वी की विशेषताओं के बारे में विस्तार से समझाया गया। शिक्षकों ने बताया कि सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं, लेकिन पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन संभव है। इस प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन का महत्व बताया गया।

विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम करें, अधिक पेड़ लगाएं, जल संरक्षण करें और स्वच्छता बनाए रखें। छात्रों ने भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर इको क्लब के छात्रों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। साथ ही विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा। इस आयोजन ने बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!