मध्य प्रदेश

जबलपुर में स्कूल बसों की सख्त जांच, सुरक्षा मानकों में कमी पर 4 बसों का संचालन रोका

जबलपुर में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, स्कूल बसों में फर्स्ट एड और अग्निशामक यंत्र की कमी मिलने पर 4 बसों का संचालन रोका गया। पढ़ें पूरी खबर।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

जबलपुर। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग ने स्कूल बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में जबलपुर में संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड द्वारा विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

इस दौरान शांतिनगर स्थित सेवियर्स हाई स्कूल की चार बसों (MP04 PA 2006, MP04 FA 4025, MP04 PA 2005 और MP04 FA 4028) की जांच की गई। निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आई।

जांच के दौरान पाया गया कि बसों में फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशामक यंत्र जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे। इसके अलावा बसों के आगे और पीछे लगाए जाने वाले अनिवार्य सुरक्षा संकेत भी गायब पाए गए।

परिवहन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रबंधन को तत्काल सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जब तक सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन नहीं किया जाएगा, तब तक इन बसों का संचालन नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने दोहराया कि स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!