मध्य प्रदेशराजनीति

गाडरवारा पहुंचे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया”, कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

कांग्रेस को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का किया आह्वान, मूंग खरीदी को लेकर सरकार पर साधा निशाना

गाडरवारा। मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अजय सिंह “राहुल भैया” के गाडरवारा विधानसभा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर भोपाल से पधारे वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय सिंह “राहुल भैया” ने आगामी विधानसभा चुनाव को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता तथा समर्पण के बल पर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की सबसे बड़ी ताकत होता है।

मूंग खरीदी को लेकर सरकार को घेरा

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते हैं।

उन्होंने जिले के किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए सरकार से सवाल किया कि नरसिंहपुर जिले में मूंग खरीदी आखिर कब शुरू होगी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज को लेकर चिंतित हैं और उन्हें खरीदी की स्पष्ट तिथि का इंतजार है। सरकार को तत्काल मूंग खरीदी प्रारंभ करनी चाहिए ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

श्रीमती पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता, जनसंपर्क और संगठन विस्तार के प्रयासों से जिले में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह “राहुल भैया” से संगठन की वर्तमान स्थिति, जनहित के मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं, किसानों के मुद्दों और संगठन विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी रखे।

इस अवसर पर जिला प्रभारी आलोक मिश्रा, जिला संगठन प्रभारी दीवान शैलेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता गौतम पटेल, प्रदेश सचिव मनीष राय, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष मोना कौरव, युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक काबरा, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप रघुवंशी, प्रदीप कौरव, महेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जिनेश जैन, छोटराजा कौरव, दिग्विजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष गिरजा शंकर कौरव, सतीश सैनी, लखन पटेल, अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष हरिसिंह अहिरवार, जनपद अध्यक्ष राधा अहिरवार, पार्षद शिल्पी साहू, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संगीता जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजीव सिंह, विनीता बाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह चुनावी उत्साह से सराबोर रहा और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!