मध्य प्रदेश

गाडरवारा नगर पालिका में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, सफाई मित्रों का हुआ हेल्थ चेकअप

गाडरवारा नगर पालिका में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। सफाई मित्रों और कर्मचारियों का हेल्थ चेकअप कर दवाएं व स्वास्थ्य सलाह दी गई।

गाडरवारा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत नगर पालिका परिषद गाडरवारा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप यह शिविर नगर पालिका मंगल भवन में मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष पं. शिवाकांत मिश्रा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में किया गया। वहीं स्वच्छता नोडल अधिकारी एवं सहायक यंत्री सत्यम जाट के मार्गदर्शन में शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नगर पालिका के सभी सफाई मित्रों, वाहन चालकों, हेल्परों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी का जांच परीक्षण कर आवश्यक दवाएं वितरित की गईं और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सलाह भी दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विजय ठगेले, डॉ. रिचा वर्मा, फार्मसिस्ट मनीश यादव, लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र पटैल एवं वार्ड बॉय शकील मंसूरी की टीम मौजूद रही।

नगर पालिका की ओर से सफाई प्रभारी संजय श्रीवास, पंकज पटैल, करण घारू, कृष्णकांत दुबे, प्रियंका बाल्मीक, मिथलेश गुप्ता और तरुण नौरिया सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना और स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!