मध्य प्रदेश

सतलापुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, पक्के मकान का निर्माण जारी

संवाददाता सम्राट अंकित कुशवाहा

मंडीदीप | सतलापुर मै शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है सामुदायिक भवन एवं शासकीय संजीवनी क्लीनिक के पास स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण किया जा रहा है इस संबंध में वार्डवासियों द्वारा नगर पालिका को लिखित शिकायत भी की गई है। आवेदन में बताया गया है कि शासकीय लाइनमैन केशव पटेल द्वारा लगभग 3 से 5 हजार वर्गफुट शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण कार्य किया जा रहा है रहा है। आरोप है कि कब्जे के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। इस विषय में नगर पालिका परिषद मंडीदीप के वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद रीना शेर सिंह चौहान द्वारा भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। पत्र में उल्लेख है कि उक्त भूमि भविष्य की शासकीय एवं जनहित योजनाओं के लिए आरक्षित है, जिस पर अवैध मकान निर्माण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। अब देखना होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के उपरांत संबंधित को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के जबाव में संबंधित द्वारा दान पत्र एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए गए है इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच के लिए तहसीलदार गौहरगंज को पत्र लिखा गया है। दस्तावेजों की जांच के उपरांत नियम अनुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी
डॉ प्रशांत जैन मंडीदीप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!