मध्य प्रदेश

गाडरवारा: नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी डबल डेकर बस हाईवे से उतरी, बड़ा हादसा टला

गाडरवारा स्टेट हाईवे-22 पर देर रात हुआ हादसा, गन्ना ट्रैक्टर की क्रॉसिंग बनी वजह

गाडरवारा।
नर्मदा परिक्रमा वासियों से भरी एक डबल डेकर बस शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। यह घटना स्टेट हाईवे नंबर 22 पर पोडार चौराहा से आगे गाडरवारा की ओर, मोहन यादव के मकान के पास घटी, जब बस गन्ना परिवहन कर रही डबल ट्राली ट्रैक्टर से क्रॉसिंग के दौरान साइड शोल्डर से नीचे उतर गई।

रात 1:30 बजे हुआ हादसा

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह घटना मध्य रात्रि करीब 1:30 बजे की है। बस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग नर्मदा परिक्रमा वासी सवार थे। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। बस नीचे उतरने के बाद एक पेड़ से सटकर रुक गई, जिससे यात्रियों की जान बच गई।

गन्ना ट्रैक्टरों से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे-22 पर इन दिनों गन्ना परिवहन करने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों का अत्यधिक दबाव है। ये ट्रैक्टर अक्सर

  • बिना संकेत
  • अनियंत्रित तरीके से
  • पूरी सड़क घेरकर

चलते हैं, जिससे रोजाना जाम और हादसों की स्थिति बन रही है।

एंबुलेंस से लेकर स्कूल बस तक परेशान

अनुभवहीन ट्रैक्टर चालकों की मनमानी के कारण

  • एंबुलेंस
  • यात्री बसें
  • निजी वाहन
  • स्कूल बसें
  • दोपहिया और छोटे वाहन

सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि

  • उक्त स्थान पर सुरक्षा मानक तय किए जाएं
  • गन्ना ट्रैक्टर-ट्रालियों के लिए निश्चित समय व लेन व्यवस्था बनाई जाए
  • हाईवे पर सख्त निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण किया जाए
    ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!