क्राइममध्य प्रदेश

गाडरवारा जैन मंदिर चोरी का खुलासा: शातिर चोर गिरफ्तार, चाँदी के तीन छत्र बरामद

गाडरवारा जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। शातिर चोर गिरफ्तार, चाँदी के तीन छत्र बरामद। नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

गाडरवारा | नरसिंहपुर समाचार
गाडरवारा स्थित श्री दिगम्बर तारणतरण चैत्यालय जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का नरसिंहपुर पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी किए गए चाँदी के तीन छत्र भी बरामद कर लिए हैं।

प्रार्थी राकेश जैन, निवासी गाडरवारा द्वारा दिनांक 05 दिसंबर 2025 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपी द्वारा जैन मंदिर की वेदी में लगा हुआ चाँदी का छत्र चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना गाडरवारा में धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक विक्रम रजक के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का गहन संकलन किया गया।

बस स्टैंड के पीछे से आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के पीछे, गाडरवारा से एक संदेही को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने घटना की रात जैन मंदिर के दरवाजे की सांकल तोड़कर मंदिर में रखे चाँदी के तीन छत्र चोरी किए थे।

आरोपी का विवरण

सुमित उर्फ मलाई उर्फ समृद्ध कोरी
पिता – सीताराम कोरी
निवासी – हनुमान वार्ड, गाडरवारा

जप्ती

  • चाँदी के 03 छत्र, अनुमानित कीमत ₹16,000

गाडरवारा जैन मंदिर चोरी

वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से चोरी गए चाँदी के छत्र बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक, सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, बालकृष्ण रघुवंशी, सुजीत बागरी, शिवम पटैल एवं करन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!