मध्य प्रदेश

गाडरवारा: चीचली नगर परिषद में 1.31 करोड़ की राशि पर सवाल, पार्षद संदीप पैगवार ने CMO को सौंपा आवेदन

चीचली नगर परिषद में SDMF की 1.31 करोड़ राशि के खर्च पर पार्षद संदीप पैगवार ने CMO से जानकारी मांगी। स्ट्रीट लाइट जांच रिपोर्ट और खर्च विवरण का खुलासा मांग।

गाडरवारा/चीचली। चीचली नगर परिषद के पार्षद संदीप पैगवार ने अपने साथियों के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को एक आवेदन सौंपकर एसडीएमएफ योजना के तहत प्राप्त 1 करोड़ 31 लाख रुपये के खर्च की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

एसडीएमएफ योजना के 1.31 करोड़ पर पार्षद ने उठाए सवाल

पार्षद ने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगर परिषद चीचली को एसडीएमएफ (SDMF) योजना के अंतर्गत 22 मार्च 2025 को संचनालय द्वारा 1 करोड़ 31 लाख रुपये, और इसके अतिरिक्त कायाकल्प 2.0 के तहत 30 लाख रुपये प्राप्त हुए थे।
इन योजनाओं में शामिल मदों पर अब तक कुल ₹16,10,000 किस मद में और कैसे खर्च किए गए—इसकी विस्तृत जानकारी अभी तक नगर परिषद ने उपलब्ध नहीं कराई है।

स्ट्रीट लाइट गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट भी मांगी

पैगवार ने बताया कि नगर क्षेत्र में विद्युत स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी आज दिनांक तक पार्षदों को उपलब्ध नहीं कराई गई।
इस संबंध में उन्होंने पहले 14 मई 2025 को भी आवेदन दिया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई या जवाब प्राप्त नहीं हुआ।

पूर्व अध्यक्ष और CMO से खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग

पार्षद ने कहा कि तात्कालिक नगर परिषद अध्यक्ष और पूर्व CMO द्वारा उक्त राशि कहां और किन कार्यों में खर्च की गई—इसकी पारदर्शी जानकारी सामने लाई जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जानकारी अपूर्ण पाई गई या जवाब नहीं दिया गया, तो इसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की मांग की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने में भाजपा नेताओं की उपस्थिति

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद संदीप पैगवार के साथ भाजपा के स्थानीय नेता और उनके समर्थक भी मौजूद रहे।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए जनता के सामने संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करने की मांग की।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!