क्राइममध्य प्रदेश

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाडरवारा में 07 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गाडरवारा पुलिस ने “Operation Eagle Clow” के तहत दो आरोपियों से 07 किलो 338 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल व नगदी जप्त की। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर की गई कार्रवाई।

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLOW” के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने दोपहर के समय डमरूघाटी रोड स्थित मजार के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में 07 किलो 338 ग्राम अवैध गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया है।

कैसे हुई कार्रवाई?

दिनांक 02 दिसंबर 2025 को थाना गाडरवारा पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान डमरूघाटी रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध लगने पर रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से करीब ₹1,50,000 मूल्य का 07 किलो 338 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नगदी समेत करीब ₹3 लाख का सामान जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बलजीत सोहल, पिता बाबूराम सोहल
    निवासी – तिलझिला जिला परगना, पश्चिम बंगाल
    वर्तमान पता – महाराजपुर, जबलपुर
  2. सुनील बैन, पिता जम्मू उर्फ जमना प्रसाद बैन
    निवासी – त्रिपुरी कॉलोनी, जबलपुर

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20(b) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

जप्त सामग्री

  • 07 किलो 338 ग्राम गांजा
  • बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल
  • मोबाइल फोन
  • नगदी राशि
  • कुल जप्त सामग्री मूल्य – लगभग ₹3,00,000

कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसडीओपी गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया।
इनकी सराहनीय भूमिका रही:

  • थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम रजक
  • सहायक उप निरीक्षक राजेश शर्मा
  • प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत
  • शिवकुमार
  • आरक्षक रूपेन्द्र चौबे
  • महेन्द्र बावरिया
  • सौरभ मिश्रा
  • बालकृष्ण रघुवंशी
  • सुजीत बागरी
  • ऐश्वर्य वेंकट
  • शिशुपाल सिंह तोमर
  • कुमुद पाठक
  • गीता अग्रवाल

पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!