मध्य प्रदेश

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने साईखेड़ा नगर परिषद को सौंपे तीन कचरा वाहन

गाडरवारा । साईखेड़ा नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने एनटीपीसी के सौजन्य से नगर परिषद साईखेड़ा को तीन नए कचरा वाहनों की सौगात दी। इस पहल से नगर परिषद को स्वच्छता अभियान में और बल मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह जी ने विधिवत रूप से इन कचरा वाहनों की चाबी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल को सौंपी। इस अवसर पर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सहयोग नगर को स्वच्छ बनाने में अत्यंत सहायक होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक, नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, सांईखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह तोमर , पूर्व मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह पटेल,राजेश सोनी , मानसिंह मिर्धा ,मिलन दुबे, शिवांश दुबे,एवं भाजपा के वरिष्ठ जन उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने नगर की स्वच्छता और विकास में एनटीपीसी और मंत्री जी के सहयोग की सराहना की। यह पहल साईखेड़ा नगर परिषद को स्वच्छ साईखेड़ा बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!