मध्य प्रदेश

भयावह धमाका से दहला खेड़े क्षेत्र: छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर — पुलिस ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश के खेड़े क्षेत्र में मंगलवार दोपहर भयावह धमाका हुआ। छह लोग घायल, एक की हालत गंभीर। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की।

संवाददाता राकेश पटेल इक्का

Kheda Blast News: मध्यप्रदेश के खेड़े क्षेत्र में मंगलवार दोपहर अचानक हुए जोरदार धमाके से इलाका थर्रा उठा। इस ब्लास्ट में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और कई घरों की खिड़कियां टूट गईं। धमाके की आवाज सुनते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। माताएं बच्चों को गोद में उठाए सड़कों पर दौड़ती दिखीं।

भयावह धमाका से दहला खेड़े क्षेत्र Janta express live

घटना के बाद पहुंचा पुलिस बल

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी  गौरव बुंदेला  एसडीओपी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है —

  • एक गंभीर घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • पांच अन्य घायलों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल, सोहागपुर भेजा गया

भयावह धमाका से दहला खेड़े क्षेत्र Janta express live

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को प्रारंभिक जांच में विस्फोटक पदार्थ के इस्तेमाल की आशंका है, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एसडीओपी ने बताया —

“धमाके के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।”

 

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!