भाई दूज पर विश्व हिंदू परिषद ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

गाडरवारा ( स्वामी राजेश नीरस)। स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में विश्व हिंदू परिषद द्वारा भाई दूज के पावन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवाओ ने मानव सेवा ही माधव सेवा है की राह पर चलते हुए रक्तदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। रक्तदाताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य यह संदेश देना है कि किसी का भाई या बहन किसी से दूर न हो। रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाकर वे इस पर्व की भावना को और भी गहरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।
इस पुनीत कार्य में संजय शर्मा, शुभम कुशवाहा, लकी सोनी, और राजीव राय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया।
शासकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. उपेंद्र सिंघई के मार्गदर्शन में ब्लड स्टोरेज यूनिट प्रभारी डॉक्टर बबीता सिंह और लैब टेक्नीशियन अजय घारू ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर रक्तदान प्रक्रिया को पूरा किया।
भाई दूज के अवसर पर युवाओं द्वारा किए गए इस नेक कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। रक्तदान न केवल किसी की जिंदगी बचाने का जरिया बनता है, बल्कि यह समाज में सेवा और परोपकार की भावना को भी बढ़ावा देता है







