स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित, किशोर राय बने प्रदेश उपाध्यक्ष
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन। तेंदूखेड़ा निवासी किशोर राय प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।

गाडरवारा | मध्यप्रदेश समाचार
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अजय सीतलानी द्वारा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की गईं।
इसी क्रम में तेंदूखेड़ा निवासी किशोर राय को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
नियुक्ति पर जताया आभार
प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद किशोर राय ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ के उद्देश्यों एवं हितों के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे तथा संगठन की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

शुभचिंतकों ने दी बधाई
किशोर राय की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।







