मध्य प्रदेश

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह पहुंचे भाजपा नेता अब्दुल फिरोज खान के निवास, अनीश खान राजू के निधन पर जताया शोक

गाडरवारा। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा के वीजासेन वार्ड स्थित भाजपा नेता अब्दुल फिरोज खान के निवास पर पहुंचे। उन्होंने अब्दुल फिरोज खान के छोटे भाई अनीश खान राजू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दिवंगत अनीश खान राजू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मिनेन्द्र डागा, जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, हाजी शेख शब्बीर, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रीतेश राय, राकेश अग्रवाल, पत्रकार पुखराज पांडे, कमल ठाकुर, मनीष ममार, राजेश नीरस, संजय गुप्ता, आदित्य शर्मा, शेख सोहेल, कपिल घारू, मोहम्मद शफीक सहित हसनी हुसैनी सोसायटी से लकी अली, अफजल खान, आमिर खान, जुबेर खान, अनश चिस्ती, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!