करेली में भाजपा की टिफिन बैठक: शरद जैन की मौजूदगी में संगठन मजबूती पर मंथन

संवाददाता पूजा मालवीय
करेली l स्थानीय रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक तथा नरसिंहपुर प्रभारी शरद जैन का आगमन हुआ। बैठक के बाद भाजपा नगर मंडल करेली द्वारा अनोखी “टिफिन बैठक” का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने घर से टिफिन बनाकर लाए और एक-दूसरे के साथ साझा किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अनीता नेमा, जिला उपाध्यक्ष बीना ओसवाल, पार्षद ज्योति जैन, ज्योति सोनी, सीमा कोहली, एल्डरमैन वर्षा धारे, पार्षद प्रीति रघुवंशी, माया भारद्वाज तथा महेंद्र वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा (पूर्व जल सभापति) सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की और सभी को नाश्ता कराया।

इस अवसर पर राहुल सिंह कौरव, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी, सुरेंद्र नेमा, विधायक प्रतिनिधि बृजेश माते, सत्य प्रकाश शाहनी, संतोष रघुवंशी, अनिल दुबे (पार्षद), जगदीश मिश्रा, प्रखर दुबे, संजय जैन नेपाली (पार्षद), पप्पू शर्मा, भारत भसीन, कृपाल सोहल, राकेश सोनी, गणेश पटेल, कमलेश सोनी, चंचल गुप्ता, सावन साहनी, नितिन ठाकुर, रजत चौहान, सुशील ठाकुर, बृजेश चौरसिया, संतोष तिहैया, यश राजपूत, चंदन गुप्ता, अखिलेश रघुवंशी, सौरभ जैन, शरद सेन, आसिफ कुरेशी, कैलाश रघुवंशी, लोकेश रजक, नीरज लूनावत, शिव कुमार राजपूत, शशांक पटेल, मुनमुन रघुवंशी, राकेश परिहार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। टिफिन बैठक ने कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीयता और एकजुटता को और मजबूत किया।







