मध्य प्रदेश

युवा नेता राव अनुज प्रताप सिंह के जन्मदिन पर गाडरवारा में सेवा कार्य: जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

गाडरवारा में युवा नेता राव अनुज प्रताप सिंह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को भोजन वितरण। राम रोटी स्टेशन पर आयोजित सेवा कार्य में युवाओं की सक्रिय भागीदारी।

गाडरवारा (नरसिंहपुर)। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह के सुपुत्र एवं युवा नेता राव अनुज प्रताप सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर गाडरवारा में सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली। इस अवसर पर विशाल राम रोटी स्टेशन पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई गई।

जरूरतमंदों को कराया गया भोजन

जन्मदिन के मौके पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग तक मदद पहुंचाना और सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।

युवाओं की सक्रिय भागीदारी

इस सामाजिक कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान सेवा कार्य में जुटे कार्यकर्ताओं ने अनुज प्रताप सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में पंकज सोनी, आयुष अग्रवाल, हर्षित रूसिया, मुकेश सोनी, मनोहर साहू, अशोक विश्नोई (सुक्की चाचा), राजू विश्नोई, सुमित सोनी, गगन, सचिन सोनी, सारांश मिश्रा, संदीप रजक, कमलेश महाराज, विक्की माझी, राज गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

सेवा कार्यों से दिया सामाजिक संदेश

इस आयोजन के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया। आयोजकों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार जारी रहेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!