मध्य प्रदेश

करेली में जैन समाज द्वारा निकाली गई मौन रैली, ज्ञापन सौंपा

संवाददाता पूजा मालवीय

करेली। राष्ट्रीय जैन संत सुरक्षा अभियान के तहत करेली जैन समाज द्वारा मौन रैली निकालकर जैन साधु-संतों की सुरक्षा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश देने वाले निहत्थे पद विहारी जैन साधु-संतों पर लगातार हो रही दुखद दुर्घटनाओं एवं हमलों को लेकर समाज में गहरी चिंता व्यक्त की गई।
परम पूज्य आचार्य श्री समय सागर महाराज जी के दिव्य आशीर्वाद, पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के विशेष आह्वान तथा मुनि श्री महासागर जी महाराज के मंगलमय निर्देशन में आयोजित इस मौन रैली में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। रैली के माध्यम से राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया गया।

मौन जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जहां समाजजनों ने शांतिपूर्वक संत सुरक्षा के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। रैली के समापन पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारी संस्कृति और गौरव स्वरूप पूज्य संतों की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। इस अवसर पर महिला, पुरुष एवं युवा वर्ग की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!