मध्य प्रदेश

6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सभा का धरना दूसरे दिन भी जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

नरसिंहपुर के बारहा बड़ा गांव में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान सभा का धरना दूसरे दिन भी जारी। प्रदेश स्तर के नेता शामिल, उग्र आंदोलन की चेतावनी।

संवाददाता अवधेश चौकसे

गाडरवारा/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत बारहा बड़ा गांव में मध्य प्रदेश किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रदेश स्तर के कई नेता धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी

धरना स्थल पर मध्य प्रदेश किसान सभा के सहायक महासचिव जगदीश पटेल, राज्य कार्यालय सचिव उपेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, महासचिव देवेंद्र वर्मा, संयोजक दिनेश कुशवाहा सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

बुनियादी सुविधाओं को लेकर नाराजगी

नेताओं ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जो सरकारी विकास दावों पर सवाल खड़ा करता है।

किसान सभा ने स्पष्ट किया कि जब तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

धरने के दौरान चेतावनी दी गई कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसमें पुतला दहन, चक्का जाम, क्रमिक अनशन और आमरण अनशन जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं।

किसान सभा की 6 प्रमुख मांगें

  • बारहा पेट्रोल पंप से सत्यनारायण श्रीवास्तव के घर से रघुवर कुशवाहा के घर (उमर नदी) तक सड़क निर्माण
  • कंछेदी लाल कुशवाहा से प्रकाश होरी वाले के घर तक सड़क निर्माण
  • उमर नदी पर रिपटा पुल का निर्माण
  • प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिले
  • अटल ज्योति योजना के तहत वार्ड में ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाए
  • नल-जल योजना के अंतर्गत वार्ड में पाइपलाइन डाली जाए

समाधान तक जारी रहेगा धरना

धरना दे रहे किसानों और ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!