गाडरवारा में डंपर ने युवक को कुचला: लोगों में भारी आक्रोश, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल धरने पर बैठीं
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तुमड़ा में डंपर हादसे के बाद भारी विरोध प्रदर्शन। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल सहित ग्रामीण धरने पर बैठे, पीड़ित परिवार को 5 लाख मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

डंपर हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा
गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम तुमड़ा में हुए दर्दनाक डंपर हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार भारी वाहनों की लापरवाही के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
धरने पर बैठीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष
घटना के बाद भी क्षेत्रीय नागरिकों के साथ धरने पर बैठ गईं। उनके साथ कांग्रेस नेता , ब्लॉक अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति नहीं
रात तक जारी धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत भी हुई। मौके पर मौजूद एसडीएम ने तत्काल सहायता राशि देने की बात कही, लेकिन ग्रामीण स्थायी मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई बार ज्ञापन, धरना और विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन हादसों को रोकने में विफल रहा है।
लगातार हादसों से उठ रहे बड़े सवाल
क्षेत्र में ट्रक और डंपरों की तेज रफ्तार तथा लापरवाही लगातार लोगों की जान ले रही है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हाईवे पर भारी वाहनों की निगरानी, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की नियमित जांच हो, ओवरस्पीड वाहनों पर कार्रवाई की जाए और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।







