मध्य प्रदेश

आकाश जैन (रम्मू भाई) का निधन

गाडरवारा। नगर के प्रतिष्ठित जैन परिवार के सदस्य आकाश जैन (रम्मू) का अस्वस्थता के चलते 25 मई 2026 को दोपहर 2:15 बजे देवलोक गमन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, मित्रों और समाजजनों में गहरा शोक व्याप्त है।

वे स्वर्गीय मुलायम चंद जैन एवं स्वर्गीय श्रीमती कमलारानी जैन के सुपुत्र थे। आकाश जैन अपने सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण समाज में विशेष पहचान रखते थे। उनके अचानक निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

शोकाकुल परिवार में उनके भाई रमन कुमार जैन, स्वर्गीय मुकेश कुमार (मटोले) जैन, अमर कुमार (अम्मू) जैन, आशीष कुमार (डब्बू) जैन, अभय (नाना) जैन सहित समस्त गोयल परिवार शामिल हैं।

नगर के सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!