अभिनेता अभिनय सिंह ठाकुर की तमिल शॉर्ट फिल्म “देवदास” यूट्यूब पर रिलीज

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका नरसिंहपुर, कहते हैं कि नरसिंहपुर जिला में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इसी तारतम्य में नरसिंहपुर जिले के सालीचौका के समीपवर्ती आदिवासी बाहुल्य ग्राम खैरी (टुडनी) निवासी,उभरते हुये अभिनेता अभिनय सिंह ठाकुर की तमिल शॉर्ट फिल्म “देवदास” वनडे प्रोडक्शन द्वारा यूट्यूब पर रिलीज कर दी गई है
इस फिल्म का निर्देशन योगेश गणेश ने किया है फिल्म में कार्तिक, लावण्या, सुधीर खन्ना, अभिनय सिंह ठाकुर और मानक वर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई है यह एक प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है जिसे तमिल और हिंदी दोनों भाषाओं में दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया गया है फिल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश की आगरा में की गई है जबकि डबिंग का कार्य नोएडा और चेन्नई में संपन्न हुआ अभिनेता अभिनय सिंह ठाकुर ने फिल्म में द्वतीय खलनायक की भूमिका निभाई है जिसमें उनके अभिनय की सराहना की जा रही है यह अभिनय सिंह ठाकुर की तमिल भाषा में पहली फिल्म है जिसे लेकर उनके क्षेत्र सहित शुभचिंतकों में उत्साह है फिल्म के रिलीज होने पर उन्हें लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां मिल रही है।







