धर्ममध्य प्रदेश

गाडरवारा से ओंकारेश्वर के लिए रामसत्ता मंडली रवाना, 24 घंटे की रामसत्ता का होगा आयोजन

गाडरवारा। धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंगे गाडरवारा से रामसत्ता मंडली ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई। पुरानी गल्ला मंडी से मंडली के सदस्य ओंकारेश्वर स्थित गणपति हनुमान मंदिर एवं संत मंगलदास त्यागी जी के आश्रम में आयोजित होने वाली 24 घंटे की रामसत्ता में शामिल होंगे।

रामसत्ता मंडली के सदस्यों को लेकर 3 बस और 5 चार पहिया वाहन ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल “जय जय श्री राम” एवं “हर हर नर्मदे” के जयघोष से गूंज उठा।

आयोजन में श्रद्धालु 24 घंटे तक भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन और भजन-कीर्तन करेंगे। मंडली के सदस्यों ने यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!