मध्य प्रदेश

मेहरा समाज की मासिक बैठक संपन्न, सामाजिक एकता और कुरीतियों के उन्मूलन पर हुआ मंथन

गाडरवारा के ग्राम मिढ़वानी देवरी में मेहर-गढ़वाल समाज कल्याण परिषद की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

गाडरवारा। मेहर-गढ़वाल समाज कल्याण परिषद, मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय समिति साइंखेड़ा की नियमित मासिक बैठक ग्राम मिढ़वानी देवरी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समाजसेवी शिवकुमार गढ़वाल द्वारा किया गया, जिसमें समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन रेवा सिंह मेहरा (सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक) ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोवर्धन सिंह मेहरा (उदयपुरा, जिला रायसेन) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मनीराम मेहरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश कुमार मेहरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों एवं समाजजनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

बैठक के दौरान क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गढ़वाल ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर समिति की आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने बीते एक वर्ष में समाज हित में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना भी सभी सदस्यों के समक्ष रखी।

अपने उद्बोधन में अतिथियों ने समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं आपसी सहयोग को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने की बात कही। इस प्रस्ताव का उपस्थित सभी समाजजनों ने समर्थन किया।

कार्यक्रम के अंत में शिवकुमार गढ़वाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

बैठक में दशरथ सिंह मेहरा, राजेंद्र कुमार मेहरा, कन्छेदी लाल मेहरा, शिवदयाल मेहरा, खेतसिंह मेहरा, रोहित सिंह मेहरा सहित साइंखेड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजबंधु, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!