मध्य प्रदेश

गाडरवारा में राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

गाडरवारा की पुरानी गल्ला मंडी में जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गाडरवारा। पुरानी गल्ला मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल के नेतृत्व में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मझले भैया गौतम सिंह पटेल, रफीक भाईजान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जिनेश जैन, छोटेराजा कौरव, गाडरवारा ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सैनी, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संगीता जायसवाल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बिल्थरे, गांधी मंडलम अध्यक्ष संजय कौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केंद्र सिंह राजपूत, अनिल साहू, उमाकांत गुप्ता, प्रभात कुशवाहा, अवधेश रूसिया, बंटू गुप्ता, प्रदीप कौरव, विनोद ठाकुर, राधारमण राय, अनिल सोनी, कृष्णकांत कौरव, अजय सोनी, राजदीप दुबे एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!