मध्य प्रदेश
गांव के सुकून को मिला सुंदर स्वरूप, वीडियो बना आकर्षण का केंद्र

संवाददाता अवधेश चौकसे
सालीचौका नरसिंहपुर, क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी योगेंद्र सिंह ने गर्मी के दिनों में गांव के सुकून को दर्शाता एक बेहद सुंदर वीडियो तैयार किया है।
इस वीडियो में हरियाली से घिरे पेड़ों की छांव में बैठे पशु, आसपास लदे हुए आम के पेड़, खिले हुए फूल और चारों ओर फैले खेतों का मनमोहक दृश्य दिखाया गया है। पूरे वातावरण को एक आकर्षक और जीवंत स्वरूप दिया गया है, जो गांव की प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है और प्रकृति से जुड़ने का सकारात्मक संदेश दे रहा है। योगेंद्र सिंह और उनकी टीम बृक्षमित्र संस्था की इस पर्यावरण प्रेम की सराहना की जा रहीं है।







