घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त: 11 प्रतिष्ठानों से 17 सिलेंडर जब्त
झाबुआ जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 प्रतिष्ठानों से 17 सिलेंडर जब्त।

संवाददाता रमेश कुमार सोलंकी
झाबुआ। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में 11 प्रतिष्ठानों से कुल 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
कलेक्टर के निर्देश पर सघन अभियान
यह कार्रवाई कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश और अपर कलेक्टर सी. एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिलेभर में की गई।
अधिकारियों ने सभी अनुभागों में छापामार कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठाए।

देवझिरी गैस एजेंसी पर बड़ी कार्रवाई
झाबुआ में शनि मंदिर के पास स्थित देवझिरी गैस एजेंसी पर सिलेंडर रिफिलिंग करते हुए पकड़ा गया। यहां से—
- 2 व्यवसायिक खाली सिलेंडर
- 1 आंशिक भरा सिलेंडर
- 3 घरेलू (14.2 किग्रा) खाली सिलेंडर
- 1 (5 किग्रा) सिलेंडर
जप्त किए गए। जप्त सिलेंडरों को थोक उपभोक्ता भंडार गैस एजेंसी के सुपुर्द किया गया।
होटल और ढाबों में भी मिली अनियमितता
कार्रवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में होटल और ढाबों में घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया—
मेघनगर क्षेत्र
- अमरशांति होटल (अस्पताल चौराहा)
- नवदुर्गा मिष्ठान भंडार (साईं चौराहा)
➡️ 2 सिलेंडर जब्त
पेटलावद क्षेत्र
- ऋतुराज होटल (बदनावर रोड)
- संतोष ढाबा (करडावद)
- श्रीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट
➡️ 4 सिलेंडर जब्त
थांदला क्षेत्र
- नयन ढाबा
- डामोर बिरयानी सेंटर
- रौनक रेस्टोरेंट
➡️ 3 सिलेंडर जब्त
राणापुर क्षेत्र
- जायका रेस्टोरेंट
- सालसा होटल
➡️ 2 सिलेंडर जब्त
प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आम उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा हो।







