मध्य प्रदेश

सालीचौका स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण, 50 लाख की लागत से तैयार

सालीचौका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की लागत से बने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने किया।

संवाददाता अवधेश चौकसे

सालीचौका(नरसिंहपुर)। सालीचौका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का लोकार्पण क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री राव उदय प्रताप सिंह की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

नवनिर्मित इस हेल्थ यूनिट भवन में भविष्य में पैथोलॉजी लैब, ब्लड स्टोर यूनिट और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का संचालन एवं पर्यवेक्षण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

50 लाख की लागत से हुआ निर्माण

इस भवन का निर्माण मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है।

जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी रहे मौजूद

लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण बड़कुर, जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद जितेंद्र राय, नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिलावट, जिला भाजपा मंत्री जयप्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेश गौरव सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंच संचालन और स्वागत

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत नेत्र चिकित्सा सहायक वीरेंद्र खत्री द्वारा किया गया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!